रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के कोटास स्थित मिनी खेल स्टेडियम में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विधायक खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र पटेल ने किया। प्रतियोगिता में कई टीमें प्रतिभाग कीं। खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। वॉलीबॉल मैच में लीलारी और तियरा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें लीलारी की टीम विजयी रही। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता सिलथम और दरमा के बीच हुई। इसमें सिलथम की टीम विजयी रहीं। इसी तरह प्रकाश जीनियस और जोगिया वीर के बीच खेले गए मैच में जोगियावीर की टीम विजयी हुई। इस माैके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, चुर्क मंडल अध्यक्ष भाजपा दिलीप चौबे, चतरा मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र, बुद्धि नारायण धनगर, अजय पांडेय, विकास मिश्रा, मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, प्रधान निशांत पटेल, विमलेश पटेल, विवेक उपस्थित रहे।