फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गणतंत्र दिवस पर हीरक पदक से सम्मानित होंगे जिला जेल के अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गुरमा स्थित जिला जेल के अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र को गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में आयोजित होने वाले समारोह में प्रशंसा चिह्न हीरक पदक से सम्मानित होंगे। उन्हें डीजी जेल पीसी मीणा सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक के रूप में अरुण मिश्रा जुलाई 2025 से जिला जेल तैनात हैं। उनकी तरफ से जेल की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ बनाये जाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। कारागार की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत उन्होंने दूर दराज से आने वाले कैदियों के परिजनों के लिए मुलाकात प्रार्थना पत्र देने के समय में एक घंटे का विस्तार किया है। बंदियों के खान-पान तथा चिकित्सा सुविधा को भी पहले से बेहतर किया गया और जेल में साफ-सफई और प्रकाश की व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया है। इससे पहले भी अरुण मिश्रा को उनके जेल विभाग में उत्कृष्ट योगदान के लिए रजत पदक गणतंत्र दिवस 2020 पर लखनऊ तैनाती के दौरान तथा स्वर्ण पदक स्वतंत्रता दिवस 2023 में मिर्जापुर में तैनाती के दौरान प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें