फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव के पिपरहवा टोला में शनिवार की सुबह सात बजे तड़क-गरज के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से झुलसे किसान रामकेश यादव (45) की मौत हो गई। रामकेश यादव अपने बैलों को चरा रहे थे। उसी दौरान तेज-गरज के साथ बिजली चमकी और रामकेश के ऊपर गिर पड़ी जिससे उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। उधर, ग्रामीण श्याम किशोर ने बताया कि मृतक के दो लड़के और दो लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें