फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक साल में ही बंद हो गए बिजली से बचाव के लिए लगे तड़ित चालक यंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बिजली गिरने से होने वाली जनहानि को राेकने के लिए दुद्धी ब्लॉक के गांवों में साल 2023 में लगे 31 सचेतक यंत्र शांत पड़े हैं। करीब डेढ़ साल से इन यंत्रों से न अलार्म बज रहा है और न ही किसी अन्य तरीके से मौसम की खराबी का अलर्ट मिल रहा है। बारिश का मौसम शुरू होने के बाद रहवासियों की चिंता बढ़ने लगी है। सचेतक लगने के बाद घटनाओं पर अंकुश लगा था, लेकिन अब फिर से आए दिन बिजली गिरने से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में बिजली गिरने से सबसे ज्यादा मौतें सोनभद्र में होती हैं। अमूमन हर साल 35-38 लोग असमय काल के गाल में समा जाते हैं। सैकड़ों पशुओं की भी जान जाती है। इसमें भी दुद्धी क्षेत्र में हादसे सबसे ज्यादा हैं। इसका प्रमुख कारण घने जंगल व भू-गर्भ में अयस्क की उपलब्धता है। खेतों में काम करने वाले, पेड़ों के नीचे पनाह लेने वाले, तालाब में नहाते समय लोगों की बिजली की चपेट में आने की आशंका अधिक रहती है। बिजली गिरने से होने वाली जनहानि पर रोक लगाने के लिए पूर्व डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर वर्ष 2023 में तड़ित चालक यंत्र लगाने की कवायद शुरू की गई थी।
पहले चरण में दुद्धी ब्लॉक क्षेत्रों में 31 स्थानों पर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से तड़ित चालक यंत्र लगवाए थे। दिल्ली की टेक फॉर टूमारो संस्था की मदद से यह यंत्र इस तरह से लगाए गए थे, जिससे पूरा ब्लॉक का क्षेत्र दायरे में आ जाए। यंत्र लगने के बाद बिजली गिरने की घटनाओं में कमी आई थी। मौसम बिगड़ते ही यंत्र में लगा अलार्म सिस्टम आधे घंटा पहले ही लोगों को अलर्ट कर देता था। लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाते थे, मगर ज्यादातर यंत्र काम नहीं कर रहे। उनसे अलार्म भी नहीं बजता।
विज्ञापन

हर साल 35 से अधिक लोग गंवाते हैं जान
आपदा विभाग की मानें तो वर्ष 2019-20 में जिले में बारिश संग बिजली गिरने से 37 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 2020-21 में 35 और 2021-22 में 35 लोगों ने जान गंवाई थी। वर्ष 2022-23 में आंकड़ा 38 लोगों की मौत हुई थी। वर्ष 2023-24 और 24-25 में संख्या घटकर 30 से नीचे आ गई थी।
य बरतें सावधानी
- जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक बारिश के दौरान बिजली उपकरणों का प्रयोग न करें।
- जब आप घर के भीतर हों तो बिजली से संचालित उपकरणों से दूर रहें।
- छतरी या मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल न करें। तार वाले टेलीफोन का उपयोग नहीं करना चाहिए।
- खिड़कियां व दरवाजे बंद कर दें। बरामदे और छत से दूर रहें।
- धातु से बने पाइप, नल, फव्वारा, वाश बेसिन आदि के संपर्क से दूर रहें।
- आसमान के नीचे हैं तो अपने हाथों को कानों पर रख लें।
- अपनी दोनों एड़ियों को जोड़कर जमीन पर पर बैठ जाएं।
- बिजली गिरने के बाद तुरंत बाहर न निकलें। अगर किसी पर बिजली गिर जाए तो फ़ौरन डॉक्टर की मदद मांगे।

जांच में बंद मिले सभी सचेतक यंत्र
राहत आयुक्त के विशेष कार्याधिकारी अमित कुमार और मौसम विज्ञान सीपी वर्मा के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को दुद्धी क्षेत्र में लगे सभी सचेतक यंत्रों का निरीक्षण किया था। टीम ने केवाल, फुलवार, अमवार, जोरूखाड़ आदि गांवों में भ्रमण कर यंत्रों की जांच की। जांच में सभी यंत्र बंद पाए गए हैं।


कोट...
यह यंत्र दिल्ली की संस्था के माध्यम से लगाए गए थे। एक वर्ष तक संस्था को इसकी देखरेख करनी थी। ग्रामीणों से वार्ता के दौरान ज्यादातर स्थानों पर लंबे समय से अलार्म न बजने की जानकारी मिली है। यंत्रों की मौजूदा स्थिति के बारे में राहत आयुक्त कार्यालय को अवगत कराया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अमित कुमार, विशेष कार्याधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें