फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा बाजार बचाने के समर्थन में लाइट ऑफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा बाजार बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर शनिवार की शाम आठ बजे दस मिनट तक लाइट ऑफ की गई थी। उजाड़े गए लोगों के पुनर्वास के समर्थन में व्यापारियों सहित अन्य लोगों ने लाइट ऑफ रखा।
विज्ञापन

इससे पहले संघर्ष समिति की सभा गल्ला मंडी में प्रभात पांडेय की अध्यक्षता में हुई थी। संचालन सुशील कुशवाहा, मिथिलेश अग्रहरि ने किया। सभा में व्यापारियों ने सर्व सम्मति से प्रमोद चौबे को संयोजक बनाया। समिति में रमेश सिंह यादव, धुरंधर शर्मा, भोला कनौजिया, प्रभात पांडेय, निशांत कुशवाहा, सुशील कुशवाहा, रवींद्र गर्ग, कौशर अली, गिरीश पांडेय, शमशेर, नियाज अहमद, मुस्लिम अंसारी, इरशाद अहमद, तुलसी गुप्ता, अख्तर भाई, लाल बाबू सोनकर, मिथिलेश अग्रहरि आदि शामिल किए गए। सभा में वक्ताओं में राम बाबू केसरी, दिलीप गुप्ता, विजय मिश्र, विपिन कश्यप आदि ने बताया कि ओबरा बाजार के मसले पर संघर्ष समिति शीघ्र ही प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर मामले के सम्मानजनक समाधान की पहल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें