फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एनसीएल के सीएमडी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल के सीएमडी भोला सिंह को खनन विभाग आईआईटी खडगपुर की ओर शुक्रवार को टेक्नोलॉजी माइनिंग इंजीनियरिंग सोसाइटी (टीएमईएस) लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान कोयला उद्योग में 35 से अधिक वर्षों के उत्कृष्ट योगदान के लिए संस्थान के ग्रेट स्टेप टेक्निकल फेस्ट के दौरान दिया गया है। इसमें वह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अन्होंने स्नातक आईआईटी खडगपुर से किया है। आईआईटी खडगपुर के तत्वावधान में संस्थान के खनन विभाग द्वारा उद्योग की समस्याओं को हल करने व छात्रों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए 10 से 12 मार्च तक ग्रेट स्टेप (जियो रिसर्च इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स टीचर्स एंड एम्प्लॉयर्स पार्टनरशिप) फेस्ट का आयोजन किया गया है। एनसीएल के सीएमडी के रूप में कार्यभार संभालने से पहले वे रांची स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में निदेशक (तकनीकी) के पद पर कार्यरत थे। भोला सिंह के बेहतरीन नेतृत्व की बदौलत एनसीएल ने वित्त वर्ष 2022-23 में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वार्षिक कोयला उत्पादन, कोयला प्रेषण और ओवरबर्डन हटाने के लक्ष्यों को निर्धारित समय से बहुत पहले ही पूरा कर लिया है। भोला सिंह को 2017 में भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय खान सुरक्षा पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के जर्नलों में ब्लास्टिंग एवं अन्य विषयों पर कई तकनीकी पेपर भी लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें