फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी बारिश से जनजीवन प्रभावित, ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में रविवार की रात आंधी चलने के साथ बारिश भी हुई। आंधी, बारिश से कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति इप हो गई। बभनी क्षेत्र में कई क्षेत्रों में टीनशेड उड़ गए। घोरावल ब्लॉक के करीब 150 गांवों में रविवार की रात से ठप हुई बिजली आपूर्ति सोमवार की सुबह बहाल हुई। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। रविवार की रात करीब दस बजे से अचानक मौसम ने करवट लिया और पहले ठंडी हवा चली। फिर देखते ही देखते आंधी चलना शुरू हो गई। इस दौरान बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फिर रात करीब 11 बजे से बारिश शुरू हुई और एक बजे तक बारिश होती रही।
विज्ञापन

घोरावल: रविवार रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश से घोरावल के आस पास ग्रामीण इलाकों के करीब 150से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बंद रही। घोरावल तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के अधिकांश गांवों में मिर्जापुर जिले के गुरुदेव नगर से बिजली आपूर्ति की जाती है,वहीं घोरावल नगर समेत अन्य स्थानों पर छपका से बिजली आपूर्ति की जाती है।
क्षेत्र के शिवद्वार, खड़देऊर, मुसहां, बिसरेखी, धरसड़ा, विसुंधरी, सतौहा,घुवास, परसौना, अमिलौधा, मुक्खा, तेंदुहार समेत करीब 150 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। आपूर्ति ठप होने से सोमवार सुबह घोरावल कस्बे में रहवासियों को पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अल्प मात्रा में जलापूर्ति होने से लोगों को पेयजल व नहाने धोने में परेशानी हुई। इलाके में कई जगहों पर पेड़ व बिजली के खंभे भी गिर पड़े,वहीं कई जगहों पर कच्चे मकान के टीन शेड व खपरैल उड़ गए। पाती गांव निवासी दिलीप मिश्रा के मकान का टीन शेड उड़ गया। सतद्वारी ग्राम पंचायत में पप्पू गुप्ता के मकान पर एक पेड़ गिर पड़ा, जिसमें वह व उनके परिजन बाल बाल बच गए। जयमोहरा गांव में बिजली के तीन खंभे गिर पड़े, जिसे दुरुस्त करने के लिए बिजली विभाग जुटा हुआ है।
विज्ञापन

बभनी: क्षेत्र में रविवार की रात करीब दस बजे आए आंधी से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। बिजली आपूर्ति ठप होने से समूचे गांवों में अंधेरा छा गया है। आंधी से इकदीरी निवासी संतोष कुमार के घर का टीनशेड उड़ गया तथा बभनी निवासी संजय कुमार का भी टीनशेड उड़ गया। इसके अलावा कई जगहों पर पेड़ भी टूटकर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें