फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोनभद्र में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने राखी बंधवाई

विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने आमडीह गांव में अपनी बहन आभा राय से राखी बंधवाई।  - फोटो : परिवार
विज्ञापन
मधुपुर। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रक्षाबंधन पर शनिवार सुबह आमडीह में अपनी बहन आभा राय से राखी बंधवाई। सुबह 10:15 बजे राखी बंधवाने के बाद 11:50 बजे निर्धारित प्रोटोकॉल के साथ उनका काफिला बाबतपुर हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

एलजी मनोज सिन्हा का काफिला शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे आमडीह पहुंचा था। यहां डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल आदि ने उनका स्वागत किया था।
एलजी के आगमन के मद्देनजर शुक्रवार से ही आमडीह राजमार्ग से उनकी बहन के घर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए थे। सूचीबद्ध लोगों को ही आवास तक जाने की अनुमति थी और लगातार निगरानी की जा रही थी। एलजी का काफिला वापस रवाना होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मनोज सिन्हा व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद हर साल रक्षाबंधन पर बहन के घर राखी बंधवाने आते हैं। रेल राज्यमंत्री रहते हुए भी वे इस परंपरा को निभाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें