फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दो प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित, खाद-बीज के 10 नमूने लिए

विज्ञापन
नई बाजार ​स्थित एक दुकान पर छापे की कार्रवाई करती कृ​षि विभाग की टीम। विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। डीएम चर्चित गौड़ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिले की सभी तहसीलों में खाद और बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान स्टॉक और वितरण रजिस्टर अधूरा मिलने पर एक प्रतिष्ठान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं, निरीक्षण के समय दो प्रतिष्ठान बंद मिलने पर उनके लाइसेंस निलंबित कर बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया। जांच के दौरान गुणवत्ता परीक्षण के लिए खाद के तीन और बीज के सात नमूने लिए गए। राॅबर्ट्सगंज तहसील में जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप कुमार मौर्य और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए शुभम सिंह की टीम ने उर्वरक और बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जरूरी अभिलेखों की जांच की गई और नमूने संकलित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद और बीज उपलब्ध कराना तथा बिक्री में अनियमितताओं पर रोक लगाना है। जांच के दौरान महेवा स्थित पटेल खाद एवं बीज भंडार का स्टॉक और वितरण रजिस्टर अधूरा मिला। इस पर प्रतिष्ठान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं, मरकरी स्थित मौर्या इंटरप्राइजेज और देवरी स्थित पटेल बीज भंडार के संचालक अमरनाथ सिंह के प्रतिष्ठान निरीक्षण के समय बंद मिले। इसके बाद दोनों प्रतिष्ठानों के उर्वरक एवं बीज प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया। कृषि विभाग के अनुसार, किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षण और नमूना संकलन का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें