फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग क्रिकेटर की मदद के लिए लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा की मदद के लिए अब अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा है। इससे पहले भी कई जनप्रतिनिधि, मंत्रियों व प्रदेश स्तरीय अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने अनपरा क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी लव वर्मा के रोजगार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा को पत्र लिखा है। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी लव वर्मा लगभग पिछले सात वर्षों से रोजगार के लिए भटक रहे हैं। इससे पहले भी सांसद, विधायक, जिला कार्यालय द्वारा पत्र लिखा जा चुका है। अनुप्रिया पटेल भी केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरेन रिजिजू को भी पत्र लिख चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा ने बताया कि कोरोना काल के कारण बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें