फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आरओ प्लांट के पास रात में गुर्राता रहा तेंदुआ, सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी नगर क्षेत्र में तेंदुआ की चहलकदमी रुक नहीं रही है। वह घूम फिरकर रिहंद बांध के आसपास के इलाके में डेरा बनाए है। एक सप्ताह बाद भी वन विभाग उसे नहीं पकड़ सका है।
विज्ञापन

पिपरी नगर क्षेत्र के आसपास के जंगलों में लगातार तेंदुआ अपना ठिकाना बनाए है। उसकी आवाजाही से डोंगियानाला क्षेत्र में नगरवासियों की आवाजाही भी कम हो गई है। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे न्यू मार्केट के समीप जंगल में तेंदुए की गुर्राहट से लोग सहम गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि तेंदुआ न्यू मार्केट के समीप स्थित जल निगम के आरओ प्लांट के आगे जंगल में गुर्रा रहा था। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। पिपरी वन रेंज क्षेत्र के रेंजर धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि उनके रेंज के कर्मी तेंदुए की खोजबीन कर रहे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है, मगर पिंजरा लगने के बाद उसकी आवाजाही उधर रुक गई है। अब वह न्यू मार्केट के समीप जंगलों में आवाजाही कर रहा है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में लोगों को लगातार इसकी सूचना दी जा रही है कि कोई अकेले जंगल की ओर न जाएं। उन्होंने बताया कि तेंदुए के आने की सूचना पर अब लोग जंगलों में नहीं जा रहे हैं। रात के अंधेरे में उसके गुर्राने की आवाज की सूचना कभी कभार नगर के लोगों को मिल जा रहीं है तो वनकर्मी उस ओर जाकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें