फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामदलों ने दिया धरना, दुष्कर्मियों को फांसी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राबटर्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क में धरना दिया। यहां हाथरस, बलरामपुर में हुए दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। सोनभद्र के सिरसिया ठकुराई गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या की सीबीसीआईडी जांच की मांग की। मामले में लीपापोती करने वाले कर्मा थानाध्यक्ष व पोस्टमार्टम में रिपोर्ट बिगाड़ने वाले डॉक्टर को बर्खास्त करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा है। आए दिन महिलाओं के साथ हत्या, बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। जिसका ताजा उदाहरण सोनभद्र का सिरसिया ठकुराई, हाथरस, बलरामपुर की घटना है। इन घटनाओं का विरोध करने वालों पर योगी सरकार पुलिस को आगे कर दमन करा रही है। वक्ताओं ने कहा कि सोनभद्र से लेकर सभी घटनाओं में बलात्कारियों, हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत दिया जाय नहीं तो आंदोलन और संघर्ष को और तेज किया जाएगा। बलात्कार, हत्या, लूट और बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए वक्ताओं ने योगी सरकार से इस्तीफा की मांग की। इस दौरान आरके शर्मा, प्रेम नाथ, शंकर कोल, पुरुषोत्तम, रामरक्षा, अनिल मौर्य, विजय पाल रावत, अशोक कुमार कनौजिया, मो.हनीफ, बाबूलाल भारती, अमित श्रीवास्तव, उदय, दिनेश्वर वर्मा, संतोष पटेल, तमेश्वर तिवारी, मो. कलीम, अजय मौर्य, नोहर भारती, लालती देवी, फूलमती देवी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम भरोसे सिंह व संचालन भाकपा के जिला सचिव कॉमरेड आरके शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें