फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती मंहगाई के खिलाफ वाम मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दामों और बढ़ती महंगाई के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित चार सूत्री मांगपत्र भी जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दुनिया में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम गिरने के बावजूद देश में भारी भरकम टैक्स लगाये जाने के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता की रोजमर्रा की जरूरत वाली चीजों पर महंगाई बढ़ती जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति कुंतल करने, केंद्र के लाये गये तीनों किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने और प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था में तुरंत सुधार लाने के लिए राष्ट्रपति से प्रभावी कार्रवाई की मांग की। भाकपा के जिला सचिव आरके शर्मा, सीपीएम के जिला मंत्री नंदलाल आर्या, माले के जिला सचिव सुरेश कोल, अशोक कुमार कनौजिया, रामरक्षा, शंकर कोल, प्रेमचंद, पुरूषोत्तम, बसावन गुप्ता, संजय रावत, राजदेव, अमरनाथ सूर्य, दिनेश वर्मा, फूलमती, हृदयानंद गुप्ता, लीलावती देबी, नजमा खातून, बबनी देबी, सुरसती देवी, मनबसिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें