राबर्ट्सगंज मुख्यालय पर स्थित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. सुरेश यादव की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक हुई।
इसमें प्रदेश सरकार द्वारा वित्तविहिन शिक्षकों को मानदेय की व्यवस्था बजट में किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। वक्ता बोले शिक्षक संघ द्वारा सतत आंदोलन का प्रतिफल है कि सरकार उनके हित के बारे में सोच रही है।
कहा कि सरकार बैंक के माध्यम से शिक्षकों का भुगतान कर उनको शिक्षक बनाएं। कहा कि आगे भी हक की लड़ाई लड़ने के लिए शिक्षकों को तैयार रहना होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नंदलाल शुक्ला, उषा आदि मौजूद रहीं।