फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राख बांध में रिसाव से ग्रामीणों में डर

विज्ञापन
सिंगरौली में बारिश से बहा राख बांध का हिस्सा। - फोटो : Archive
विज्ञापन
सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के हर्रहवा क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी के राख बांध से लगातार बारिश के बीच रिसाव होने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के मुताबिक राख बांध से रिसाव के कारण राख मिश्रित पानी खेतों की ओर फैलने लगा है। भारी बारिश के चलते राख और पानी का बहाव बढ़ने से ग्रामीण किसी बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं। अप्रैल 2020 में राख बांध का एक हिस्सा टूटने से लाखों टन राख और मलबा आसपास के क्षेत्र में फैल गया था। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा बड़ी संख्या में पशुधन और खेती को नुकसान पहुंचा था। पांच साल पहले हुई इस घटना को याद कर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा और राख बांध की जल्द मरम्मत के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो पुराने हादसे की पुनरावृत्ति हो सकती है। उनका आरोप है कि पावर प्रबंधन और प्रशासन ने पिछली घटना से पर्याप्त सबक नहीं लिया। इसी वजह से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें