ओबरा। तहसील का भवन विधानसभा क्षेत्र में बनाने की मांग को लेकर चल रहा अधिवक्ताओं का क्रमिक धरना 37वें दिन भूख हड़ताल में बदल गया। बुधवार को सोनांचल बार एसोसिएशन के महामंत्री अनिल कुमार मिश्रा, उमेश शुक्ला, अधिवक्ता सहायक कृष्ण कुमार पाठक और करणी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने कहा कि तहसील मुख्यालय का सृजन व तहसील की स्थापना बिल्ली मारकुंडी में करने के लिए सरकार की ओर से जारी सरकारी गजट के अनुसार तहसील मुख्यालय का निर्माण बिल्ली मारकुंडी ओबरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वर्तमान में संचालित तहसील परिसर में ही किया जाए। प्रशासन की मनमानी का पुरजोर विरोध जारी रहेगा। इस दौरान कपूरचंद पांडेय, रामपाल शास्त्री, अनिल चौधरी, दिनेश दुबे, विजय शंकर यादव, मोहम्मद अहमद खान नूर शामिल रहे। संचालन पुष्पराज पांडे ने किया।