फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाने के लिए वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के लोगों ने शनिवार को कचहरी गेट के सामने संघर्ष समिति सिविल बार संघ और दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही मांग के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि शासन ने अभी तक दुद्धी को जिला बनाने की घोषणा नहीं की है। 2017 के विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो दुद्धी को जिला निश्चित रूप से बना दिया जाएगा। सरकार के तीन साल से ऊपर हो गए और अब तक सरकार ने इस पर संज्ञान नहीं लिया। संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग चार दशकों से की जा रही है। प्रदर्शन में रामपाल जोहरी, प्रेमचंद यादव, राकेश श्रीवास्तव, सत्य नारायण यादव, राकेश मिश्रा, उदयलाल मौर्य, राकेश कुमार अग्रहरि, रामावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें