दुद्धी जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते संघर्ष समिति के लोग।
- फोटो : SONBHADRA
दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के लोगों ने शनिवार को कचहरी परिसर के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति, सिविल बार संघ और दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर नारेबाजी की। संघर्ष मोर्चा महासचिव प्रभु सिंह ने कहा दुद्धी में मुख्यमंत्री योगी जी का संबोधन स्थानीय विधानसभा क्षेत्र की जनता जिला बनाओ को लेकर बड़ी उम्मीद से सुनना चाहती थी लेकिन दुद्धी को जिला बनाने की कोई बात नहीं कही। ये दुद्धी की जनता से छल है। पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान दुद्धी को अलग जिला बनाए जाने का आश्वासन दिया गया था। प्रदर्शन करने वालों में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।