दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर कचहरी गेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता और संघर्ष समिति के ल?
- फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के लोगों ने शनिवार को दोपहर में कचहरी गेट के सामने प्रदर्शन किया। सरकार से दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग की। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने कहा कि शासन ने अभी तक दुद्धी को जिला बनाए जाने की घोषणा नहीं की है। विधानसभा चुनाव में क्षेत्र के लोगों से वादा किया गया था। लेकिन अब भाजपा सरकार वादा खिलाफी कर रही है। जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभू सिंह ने कहा कि जिला बनाने की मांग चार दशकों से की जा रही है। उसके बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही है। वक्ताओं ने चेताया कि यदि सरकार ने शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान विश्वनाथ गुप्ता, प्रेमचंद यादव, रामजी पांडेय, आनंद कुमार, रामपाल जौहरी, उदय लाल मौर्या, संतोष कुमार, राकेश मिश्रा, प्रदीप कुमार, जवाहरलाल, राहुल राम, छोटेलाल, कृष्णदेव अग्रहरि, राजेश श्रीवास्तव आदि रहे।