फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा शासन में ही खत्म होगा जंगलराज

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के मुसही में बसपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष ? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से महंगाई चरम पर पहुंच गई है। जनता को महंगाई और जंगलराज से तभी मुक्ति मिलेगी, जब प्रदेश में बसपा की सरकार आएगी। शनिवार को मुसहीं स्थित मान्यवर कांशीराम महाविद्यालय में कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया। कहा कि मुख्यमंत्री भले ही कानून का राज होने की बात कर रहे हैं लेकिन महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध ने सरकारी दावों को खोखला कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता सब समझ चुकी है। वर्ष 2022 के चुनाव में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। बसपा सरकार में समाज के हर वर्ग को मान सम्मान मिलता है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह गोंड़ ने कहा कि प्रदेश की जनता 2022 में पार्टी मुखिया मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहती है। इस दौरान पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा, मुख्य सेक्टर प्रभारी मिर्जापुर मंडल सत्यनारायण जैसल, पन्नालाल, बी.सागर, सदर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अविनाश शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें