फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक आधे से अधिक परिणाम घोषित

Sun, 01 Nov 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना रविवार की सुबह करीब आठ बजे से शुरू हुई।
विज्ञापन


प्रथम चक्र में देर रात तक आधे से ज्यादा पदों का परिणाम सामने आ गया था। जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी और एसपी रामलाल समेत प्रशासनिक पुलिस, अधिकारियों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

जिला पंचायत की किसी भी सीट का परिणाम नहीं आ सका। हर चक्र में बढ़त और घटाव से प्रत्याशियों की धड़कन बढ़ी रही। इन सीटों के परिणाम सोमवार की सुबह तक आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी रामचंद्र ने बताया कि मतगणना के पहले दिन राबर्ट्सगंज ब्लाक के 148 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सापेक्ष 50 से अधिक पदों की गिनती हुई।

इसी प्रकार से नगवां के 47 में से 21 पद, चोपन के 150 बीडीसी में से 50 का चुनाव परिणाम घोषित हुआ। दुद्धी ब्लाक के 80 बीडीसी के सापेक्ष 32 की, म्योरपुर के 161 पदों के सापेक्ष 60 से अधिक पदों की गिनती हुई।

विकास खंड बभनी के 52 बीडीसी पद के सापेक्ष 20 पदों से अधिक बीडीसी पद की गिनती हुई। घोरावल की 141 बीडीसी में से 70 बीडीसी पदों की गिनती हुई और चतरा के 55 बीडीसी पदों के सापेक्ष 20 की गिनती हुई।

 इनके परिणाम भी घोषित कर दिये गए। शेष बीडीसी पदों के मतों की गिनती जारी है। जिले के सभी 33 जिला पंचायत सदस्य की गिनती सभी विकास खंडों में जारी है।

राबट्र्सगंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गणना शुरू हुई। दोपहर से ही परिणाम सामने आने लगे। सदर ब्लाक में ओरगाई का परिणाम पहले आया। यहां से अशोक कुमार विजयी हुए।

इसके बाद दूसरा परिणाम पापी क्षेत्र पंचायत का आया। यहां से भाजपा के सदर ब्लाक के पंचायत चुनाव प्रभारी राजेश मिश्रा ने 117 वोट से जीत हासिल की। बिच्छी से सुभाष ने दस तो देवरी खुर्द से अमरावती ने महज चार वोट से जीत हासिल की।

मधुपुर से सत्यपाल, बहुआर से इंद्रावती, मधुपुर चतुर्थ से सरोज, मीतापुर से अमरावती, कम्हारी से योगेंद्र मौर्य, बढ़ौली प्रथम से राधिका, बनौरा द्वितीय से गीता, निपराज से सूरज कुमार, बुड़हर खुर्द से अंजू, बट प्रथम से जगदीश, मुधुपुर पंचम से अलगू, ओरगाई से कुसुम और करकी से आयशा निशा की जीत की घोषणा हुई।
विज्ञापन


 म्योरपुर प्रतिनिधि के अनुसार यहां बेलहत्थी द्वितीय से शिवकुमारी, म्योरपुर प्रथम से रूकसाना, आरंगपानी द्वितीय से देवकुमार, परसी से विजय, नधिरा से रामचंद्र, पिपरी से जलालुद्दीन जीते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें