फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिनगर की लता को मिला शिक्षक सम्मान

Thu, 03 Sep 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय क्षेत्र में स्थित संत जोसेफ स्कूल की शिक्षक लता जॉन को उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बृहस्पतिवार को यह अवार्ड दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मानव संसाधन विकास मंत्री         स्मृति जूबिन ईरानी ने दिया। उत्तर प्रदेश में पुरस्कार पाने वालों में  लता पहले और पूरे भारत में चौथे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

एमएससी मैथ के बाद बतौर पीजीटी शिक्षक के रूप में संत जोसेफ स्कूल में करीब 20 साल से सेवा दे रहीं लता के पति एनटीपीसी सिंगरौली में पदस्थ है। स्कूल की शिक्षक को उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड मिलने से शिक्षकों में प्रसन्नता है। स्कूल के प्रधानाचार्य वाल्टर डिसिल्वा ने इस कामयाबी का श्रेय लता के लगन और परिश्रम को दिया। उनका कहना था कि बेहतरीन शिक्षा के लिए जाने जाने वाले संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के शिक्षक को मिले इस अवार्ड से देश में संत जोसेफ शक्तिनगर का मान बढ़ा है। इस उपलब्धि के लिए एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ अभिभावकों ने लता और स्कूल के प्रधानाचार्य को बधाई दी। लता ने बताया कि वे पढ़ाते समय छात्रों के बीच कभी किसी प्रकार का भेद नहीं किया। उनके क्लास के सभी छात्र उनके लिए एक समान हैं और आगे भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें