प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक ऋणी किसानों को कवर करने के लिए बीमा की अंतिम तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त कर दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए कृषि उपनिदेशक जयप्रकाश ने दी।
उन्होंने बताया कि जिन किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बना है, वह बैंक शाखा से संपर्क कर पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनकी फसल का बीमा किया गया है या नहीं। गैर ऋणी किसान अब फसल बीमा नहीं करा सकेंगे। उनके लिए सिर्फ 10 अगस्त तक ही फसल बीमा कराने का मौका था।
उन्होंने बताया कि अब तक सोनांचल के करीब 34 हजार किसानों ने फसल बीमा कराया है। पिछले साल खरीफ सीजन में सिर्फ 25 हजार किसानों ने ही फसल बीमा कराया था। वहीं वर्ष 2022 में करीब 16 हजार किसानों ने फसल बीमा कराया था।