फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवईं में विद्युत सब स्टेशन की भूमि का हुआ सीमांकन, निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सलखन। सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मारकुंडी के अवईं टोले में सलखन फासिल्स पार्क के पास 33 केवीए का विद्युत सब स्टेशन का निर्माण शनिवार को शुरू हो गया। विद्युत विभाग के सिविल इंजीनियर, ग्राम प्रधान मारकुंडी व क्षेत्रीय लेखपाल की मौजूदगी में जमीन का सीमांकन कराने के बाद निर्माण शुरू कराया गया। इससे क्षेत्र के लोगों में खुुशी है। सब स्टेशन बनने से गुर्मा समेत आसपास के इलाकों में बिजली की आये दिन ट्रिपिंग समेत अन्य समस्याओं से उपभोक्ताओं को निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

शनिवार को विद्युत विभाग के सिविल इंजीनियर, ग्राम प्रधान मारकुंडी श्रवण कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय लेखपाल हृदयेश कुमार सिंह व कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के मौजूदगी में भूमि की नाप कराकर सीमांकन हुआ। फिर निर्माण शुरू हुआ। बता दें कि सदर ब्लॉक के गुरमा फीडर से कई चोपन और नगवां ब्लॉक कई गांवों में बिहार की सीमा तक बिजली की आपूर्ति की जाती है। जंगल व दूरुह क्षेत्र में अधिक लंबी लाइन होने से आए दिन फाल्ट की समस्या से लोगों को जुझना पड़ता है। विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी परेेेशान होते हैं।
विद्युत विभाग के सहमति पर शासन स्तर पर गुरमा फीडर में सब स्टेशन बनाने की सहमति देते हुए धन अवमुक्त हो गया। ग्राम प्रधान मारकुंडी श्रवण कुमार गुप्ता ने खुली बैठक कराकर ग्राम सभा की भूमि नियम अनुसार विद्युत वितरण खंड के पक्ष में सबकी सहमति से प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। भूमि विभाग के पक्ष में रजिस्ट्री होते ही उसकी पैमाइश व सीमांकन का कार्य कराया गया। फिर शनिवार को विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि 33 केवीए के सब स्टेशन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण पूर्ण होते ही आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें