फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय कस्बे में स्थित हवाई पट्टी को जोड़ने वाले मार्ग के विस्तारीकरण को लेकर शुक्रवार को तहसीलदार की अगुवाई में बैठक हुई। केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत हवाई पट्टी को हवाई अड्डे का रूप देने को लेकर चल रहे कार्य के बाद अब इससे जुड़ने वाले मार्ग के भी विस्तारीकरण को लेकर काम तेज हो गया है। इसी के मद्देनजर तहसीलदार की अगुवाई में बैठक तहसील सभागार में हुई। इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। दुद्धी तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा की अगुवाई में हुई बैठक में हवाई पट्टी मार्ग पर पड़ने वाली जमीनों को बैनामा कर देने के लिए ग्रामीणों से अपील की गई। तहसीलदार ने कहा कि यदि बैनामा वह कर देते हैं तो आसानी से जमीन अधिग्रहित हो जाएगी और कार्य भी तेजी से हो जाएगा। यदि वह बैनामा नही करेंगे तो भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही होगी। इसमें कुछ समय लग सकता है। उन्होंने भूमि के बदले लोगों को दोगुना मुआवजा देने की बात कही। इस पर ग्रामीणों ने पूर्व में हवाई पट्टी के विस्तारीकरण में भूमि रजिस्ट्री के बदले चार गुना मुआवजा दिए जाने की बात बताई और रजिस्ट्री की प्रति भी तहसीलदार को दिखाई। इस पर तहसीलदार ने कहा कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात कर मुआवजे की राशि तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें