फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के मौके पर रात में दीपों की छटा

Thu, 26 Nov 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 ऊर्जांचल में बुधवार को देव दीपावली का पर्व धूम धाम से मनाया गया। शाम के पांच जैसे ही बचे, अनपरा-शक्तिनगर परिक्षेत्र स्थित सरोवरों के तट दीपों की छटा से जगमगा उठे।
विज्ञापन


अनपरा शिव मंदिर प्रांगण स्थित शिव सरोवर पर 51 सौ दीप जलाए गए। बतौर मुख्य अतिथि सीजीएम की पत्नी एवं ज्योति पुंज महिला मंडल की अध्यक्ष निर्मला तिवारी ने आरती कर देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया।

इस दौरान लोगों को पर्व की महत्ता भी बताई गई। इसके बाद दिए जलाए गए। इस मौके पर अनपरा परियोजना के जीएम . मंदिर समिति के अध्यक्ष  बीडी तिवारी,  आरसी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


औड़ी गांव के अर्जुन छठ घाट कहुआनाला पर भी हजारों दीपों की श्रृंखला रोशनी की चकाचौंध बिखेरे रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पप्पू कालरा ने की। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मिश्रा और दसाराम यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर श्रीराम पांडेय,  संजय तिवारी, पप्पू राय, प्रदीप राय आदि मौजूद रहे।

परासी गांव स्थित डीह बाबा मंदिर प्रांगण ग्यारह सौ दीप जलाए गए। डीह बाबा मंदिर समिति के समिति संरक्षक मनीष श्रीवास्तव, रामनरेश बैसवार, अध्यक्ष नीतेश सिंह चौहान, शुक्लाराम बैसवार, डा. आरके चौधरी, धर्मराज सिंह, नवीन झा, उमेश शर्मा आदि रहे।चावल मंडी अनपरा में मां शीतला सेवा समिति एवं हिंदू युवा मंच के तत्वावधान में देव दीपावली मनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें