फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ललई पाखंड के खिलाफ संघर्ष करते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र में अध्यक्ष जगजीवन सिंह की अध्यक्षता में पेरियार ललई सिंह यादव की 114वीं जयंती मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने कहा कि पेरियार ललई सिंह यादव, पेरियार ईबी रामास्वामी नायकर के सच्चे शिष्य थे। वह आजीवन अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ संघर्ष करते रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि उत्तर भारत के पेरियार कहलाने वाले, सामाजिक न्याय के पुरोधा, नाटककार और प्रकाशक ललई सिंह यादव की 114वीं जयंती है। एक सिपाही से लेकर समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज़ बनने तक का उनका सफर भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ गया। श्याम बिहारी यादव एड ने कहा कि ललई सिंह यादव का जीवन तर्कवाद और जाति-विरोधी सक्रियता की रुपांतरकारी शक्ति का प्रमाण था। इस मौके पर चौधरी यशवंत सिंह, डाॅ. लोकपति सिंह पटेल, ओमप्रकाश मौर्य, प्रदीप कुमार मौर्य, राजेश कुमार यादव उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड पवन कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें