सुबह उठकर देखते ही महिला प्रधान के होश उड़ गए। चोरी की घटना से गांव के लोगों में भय का माहौल हो गया है। इस घटना के एक सप्ताह पूर्व में धनौरा गांव में इसी तरह की एक बड़ी चोरी की घटना हुई है। एक चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा नहीं कर पाई। वहीं, दूसरी चोरी की घटना वह भी ग्राम प्रधान के घर होना।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने कहा कि चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम की ओर से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। किसी भी कीमत पर चोर को बख्शा नहीं जाएगा।