फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सोनभद्र में महिला कांस्टेबल ने खुद को लगाई आग, मोबाइल पर पति से बात के बाद उठाया खौफनाक कदम

Sat, 04 Mar 2023 08:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

 सोनभद्र जिले के चुर्क पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही ने खुद पर तेल उड़ेल कर आग लगा ली। उसे जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पति से विवाद को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। 
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले के चुर्क पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही ने खुद पर तेल उड़ेल कर आग लगा ली। उसे जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पति से विवाद को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र निवासी कांस्टेबल दीपा यादव (24) पुलिस लाइन से कुछ दूरी पर किराए का कमरा लेकर अपनी मां के साथ रहती थी। उसका पति अखिलेश यादव भी पुलिस विभाग में कांस्टेबल है। उसकी तैनाती उन्नाव जिले में है। दीपा यादव का पति से विवाद चल रहा है।

शुक्रवार रात दोनों में फोन पर बातचीत हुई। फोन कटते ही दीपा यादव ने खुद को आग लगा ली। मां के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दीपा को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीओ सिटी राहुल पांडेय, कोतवाल बालमुकुंद मिश्र, चुर्क चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एएसपी मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि दीपा का पति से कुछ वर्षों से विवाद चल रहा है। वह पति से अलग रह रही है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें: सब्जी विक्रेता के बैंक खाते में जमा हुए 172 करोड़ 81 लाख,आयकर विभाग का नोटिस, हैरान है परिवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें