फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मालगाड़ी की चपेट में आने से मजदूर का कटा पैर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय भलुआ टोला स्थित ईदगाह के सामने मंगलवार की सुबह रेल पटरी पार करते समय मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसका दाहिना पैर कट गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के जमुई निवासी सरोज (32) पुत्र शिवप्रसाद सिंह ओबरा के भलुआ टोला में रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह खाना बनाने के लिए सब्जी लेकर रेल पटरी पार कर घर जा रहा था। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसका दाहिना पैर नीचे से कटकर अलग हो गया। आसपास के लोगों ने 112 नंबर सहित ओबरा थाना को जानकारी दी। पुलिस की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी चोपन ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मजदूर के पास मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान कर सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें