फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: चाकू से मजदूर का गर्दन रेता, हालत गंभीर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 07 Aug 2025 04:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में एक मजदूर की गर्दन पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जानकारी होने पर पुलिस ने आनन-फानन उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
घायल मजदूर को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के अमवार चौकी क्षेत्र के भिसुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने चाकू से गर्दन रेतकर मजदूर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, वारदात को अंजाम देने वाला युवक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


ये है मामला
भिसुर गांव निवासी शंभु खरवार (45) पर दोपहर करीब एक बजे गांव के ही डूब क्षेत्र में चाकू से हमला किया गया। गर्दन पर वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया गया। सूचना पर अमवार चौकी इंचार्ज मख्खन लाल मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी भेजा। वहां मौजूद कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने शंभु को भर्ती कराया। 

विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल की पत्नी मानमती देवी, सास संगीता व पुत्री सोनी खरवार ने बताया कि सभी लोग दुद्धी बाजार में मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान साथ में मजदूरी करने वाला गुड्डू मिस्त्री पुत्र नजीर निवासी खजूरी (थाना दुद्धी) भिसुर गांव पहुंचा और शंभु पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया।

क्या बोली पुलिस
इस बाबत कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें