आरोप है कि हमलावरों ने उसे दौड़ा- दौड़ा कर लाठी डंडे से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाबूलाल की आवाज सुनकर उसके परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो सभी आरोपी मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा गंभीर रूप से घायल बाबूलाल को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, घोरावल चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मृतक बाबूलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। कयर, उसकी पत्नी लक्षनी, तीन पुत्र सुरेश, ओमप्रकाश व गोरख, उसकी बहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।