सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। उन्हें बंधक बना लिया। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी सत्यनारायण मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों को मुक्त कराते हुए हिरासत में लेकर थाने पर ले गए। कोतवाल ने बताया कि शिकायत की जांच मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कार्रवाई की जाएगी।