फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोते समय कच्चा मकान गिरा, दो बच्चियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में रविवार की सुबह कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। घर में चारपाई पर सो रही दो बच्चियां मकान के मलबे में दब गईं। घरवालों के साथ ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

दोनों बच्चियों का सीएचसी वैनी में प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार चल रहा है। रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव के रहने वाले इंद्रदेव कच्चे के मकान में रहते हैं।
रविवार की सुबह करीब सात बजे घर के सभी लोग घर से बाहर निकलकर अपने नित्य कार्य में लगे थे। वहीं उनकी दो पुत्रियां नीतू यादव (8) और श्रुति यादव (6) घर के अंदर ही चारपाई पर सो रही थीं। इसी बीच पूरा मकान भरभरा कर गिर गया।
विज्ञापन

जिससे घर गृहस्थी के सामान सहित दोनों बच्चियां दब गईं। लोगों के प्रयास से मिट्टी और लकड़ी हटाकर दोनों बच्चियों को निकाला गया। परिवार के लोग तत्काल 108 नंबर एम्बुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले गए।
जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दोनों का उपचार चल रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ घर गृहस्थी का सामान मकान के मलबे में दबने से पीड़ित परिवार को लाखों की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें