हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली आदर्श तालाब में रविवार की शाम चार बजे आठ वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई। हाथीनाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी अस्पताल भेज दिया।
सत्यम (8) पुत्र सिकंदर निवासी रानीताली अपनी मां के साथ पोखरे पर नहाने गया था। मां कपड़ा धो रही थी तभी अचानक बारिश आ गई, बारिश को देखकर बेटे सिंकदर को लेकर पोखरे के किनारे बने घर में जाने के लिए उठी तभी मासूम सत्यम का पैर फिसल कर गहरे पोखरे में चला गया।
मां की चीख- पुखार सुनकर आसपास के लोगों ने एकत्र होकर पोखरे से सत्यम को बाहर निकाला तब तक मौत हो चुकी थी। सत्यम के पिता पोखरे के किनारे एक टायर पंचर की दुकान से जीविका चलाते हैं।
हाथीनाला थाना प्रभारी भैया एसपी सिंह ने बताया कि सत्यम के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी अस्पताल भेज दिया गया है।