करमा। ब्लॉक के कठपुरवा स्थित ग्रामीण स्टेडियम में चल रहा दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से कराया गया था। दूसरे दिन प्रतियोगिता कबड्डी और वॉलीबाल के मैच हुए।
सब जूनियर वर्ग कबड्डी में कुसी की टीम विजयी रही। जूनियर वर्ग में भी कुसी के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। वॉलीबाल प्रतियोगिता में तियरा की टीम विजेता रही। प्रमाण पत्र वितरण ग्राम प्रधान शिवखरी अरविंद कुमार पटेल ने किया। संचालन इंद्रजीत ने किया। इस मौके पर व्यायाम प्रशिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविशंकर कुशवाहा, अनुज त्रिपाठी, विजेंद्र, घनश्याम आदि उपस्थित रहे।