नगवां ब्लाक के रामपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार को कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम को पत्रक सौंपा।
आरोप लगाया कि कोटेदार कार्डधारकों को राशन और मिट्टी तेल नहीं दे रहा है। उसकी कालाबाजारी कर दी जा रही है। ग्रामीणों ने इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
दोपहर करीब 12 बजे कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन कर मांगपत्र सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि कोटेदार सरकारी दर पर कार्डधारकों को केरोसिन और अनाज नहीं दिया जा रहा है।
चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। शिकायती पत्र देने में रामरक्षा अंबिका प्रसाद, रामकुमार, रामनरेश, राममूरत, राम अनंत, बंधु, संजय मौजूद रहे।