फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता ने जौनपुर की टीम को तीन विकेट से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। खेल मैदान पर चले रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को कोलकाता और जौनपुर के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर कोलकाता की टीम ने क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जौनपुर की टीम ने 20 ओवरों में 147 रन 10 विकेट खोकर बनाए। इसमें संदीप ने 45 रन बनाए। रोहित ने 38, आकाश तिवारी ने दस और द्रविड़ ने नौ रन बनाए। बाद में बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता टीम ने 17.2 ओवरों में 148 रन सात विकेट खोकर बनाए। इसमें अशोक ने 53 रन बनाए। समीर ने 26, रवि ने 24 दीपेश ने 21 रन बनाए। इस तरह से कोलकाता की टीम ने जौनपुर की टीम को तीन विकेट से हराया। कोलकाता के खिलाड़ी गेंदबाज नीतीश को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार ओमप्रकाश मिश्रा व प्रेमनारायण सिंह ने दिया। निर्णायक गौस मोहम्मद खां और इकबाल कुरैशी रहे। टीसीडी के सचिव जबी खां ने बताया कि शनिवार का मैच क्रिकेट क्लब चोपन और कोलकाता के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें