फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोड़री टोला सामुदायिक शौचालय जर्जर, ग्रामीणों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर विकासखंड के बेलहथी ग्राम पंचायत के कोड़री टोला स्थित सामुदायिक शौचालय जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। सामुदायिक शौचालय की उपेक्षा से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

शौचालय की हालत इतनी खराब है कि स्थानीय लोग अब इसका उपयोग करने से भी कतराने लगे हैं। शौचालय में लगी सभी नल अराजक तत्वों ने तोड़ दिया है। टाइल्स कई जगह से उखड़ चुकी हैं।
बिजली की वायरिंग भी अराजक तत्वों ने उखाड़ दी है, जिससे यहां अंधेरा रहता है और रात के समय जाना जोखिम भरा हो गया है। शौचालय की नियमित सफाई न होने के कारण वहां हमेशा गंदगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से इसकी मरम्मत और सफाई की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें