काशी नरेश विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। किन्हीं कारणवश प्रवेश न ले पाने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की तिथि 10 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पूर्व में 31 अगस्त तक अंतिम तिथि थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 सितंबर तक किया गया है। उन्होंने बताया कि 10 के बाद प्रवेश नहीं लिया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर लें।