क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विंध्याचल मंडल के निर्देशन में तीन सितंबर को मूंसीलाटपुर जिला स्टेडियम में विभिन्न खेलों के जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए जिला उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सीनियर पुरुषों की हॉकी ट्रायल सुबह 10 बजे और सीनीयर महिलाओं की एथलेटिक्स, बैडमिंटन व कबड्डी व जूनियर बालक-बालिकाओं का बैडमिंटन ट्रायल सुबह 11 बजे से निश्चित किया गया है। बताया कि इसी प्रकार से जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में सहभागिता का मौका मिलेगा। जो अलग अलग खेलों का 3 सितंबर और 5 सितंबर निर्धारित किया गया है। इसके लिए खिलाड़ियों को भिस्कुरी पहाड़ी मिर्जापुर को जाना होगा। कहा कि प्रतिभाशाली खिलाडियों को प्रदेश स्तरीय खेलों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जो अलग अलग तिथियों को प्रयागराज, अयोध्या, सहारनपुर व उन्नाव में आयोजित किया जाना है।