फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनहर परियोजना पर नीति स्पष्ट करे सरकार

Wed, 20 May 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पांडेय ने बुधवार को रंगीना डामर गांव पहुंच कर विस्थापितों और पुलिस के बीच पूर्व में हुए टकराव की जानकारी ली।
विज्ञापन



पुलिस की गोली से घायल अकलू के घर पहुंचे संदीप ने कनहर सिंचाई परियोजना को लेकर यूपी सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा किया। कहा सरकार स्पष्ट करे कि परियोजना का निर्माण रिहंद को पानी देने के लिए किया जा रहा है या फिर सिंचाई के लिए। बुधवार को अकलू के घर पहुंचे संदीप पांडेय ने करीब सवा घंटा तक उससे वार्ता की। उसे लगी पुलिस की गोली और फिर उपचार की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली साथ ही अमवार में परियोजना निर्माण स्थल पर हुए घटनाक्रम के बारे में पूछा।


 इसके बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि विस्थापितों के लिए जमीन और पुनर्वास की व्यवस्था सरकार ने अब तक नहीं किया जो चिंता का विषय है। वन और पर्यावरण से भी एनओसी नहीं ली गई। बांध निर्माण के लिए ग्राम सभाओं से भी अनुमति नहीं ली गई। कहा कनहर सिंचाई परियोजना के बारे में शासन ने अब तक अपनी नीति स्पष्ट नहीं किया।
विज्ञापन

 विस्थापितों को रोजगार नहीं मिला। कनहर बनाने का क्या उद्देश्य है।


सिंचाई या रिहंद को पानी देने का यह सरकार स्पष्ट करे। कहा कि कनहर के विस्थापितों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। किसानों, आदिवासियों, वनवासियों के अरमानों की बलि देकर कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें