फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनहर बांध की ऊंचाई 14 मीटर के पार

Fri, 24 Jun 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
दुद्धी ब्लॉक के अमवार गांव में निर्माणाधीन कनहर सिंचाई परियोजना।
विज्ञापन
 क्षेत्र की महत्वपूर्ण कनहर सिंचाई परियोजना एवं प्रदेश सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य तेज गति से हो रहा है। कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध की ऊंचाई 14 मीटर के पार पहुंच गई है। बांध का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर दुद्धी और चोपन ब्लॉक के 108 ग्रामों के खेतों की सिंचाई होगी।
विज्ञापन


 
परियोजना के अधिशासी अभियंता हेमंत वर्मा ने बताया कि अब तक कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध स्पिल्वे की कंक्रीटिंग 14 मीटर पार हो चुकी है। बांध की नींव सात मीटर तथा नींव के ऊपर का निर्माण भी सात मीटर से पार जा चुका है। अगर बरसात के दिनों में कनहर नदी में उफान कम रहा और पानी कम रहा तो बरसात के दिनों में परियोजना अधिकारी एवं कार्यदाई संस्था के अधिकारियों की ओर से निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने की संभावना है।

परियोजना का निर्माण कार्य करीब डेढ़ वर्ष पहले शुरू हुआ था। परियोजना के अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया की मुख्य बांध की ऊंचाई 39.9 मीटर होगी। बांध में 16 फाटक लगेंगे तथा नहरों का निर्माण कार्य जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें