फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी भुगतान न होने पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन

Mon, 07 Dec 2015 11:07 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जायका और वन विभाग से कराए गए कार्यों के बावजूद मजदूरों को पारिश्रमिक नहीं दिया जा रहा है। लाखों रुपये मजदूरी बकाया होने से भड़के नगवां के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत भवन पर प्रदर्शन किया और वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने चेताया कि यदि उन्हें एक सप्ताह के अंदर मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया तो वे जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देंगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मजदूरी मांगने पर फारेस्ट गार्ड उन्हें तरह-तरह की धमकी देते हैं।


आरोप है कि गार्ड उन्हें फर्जी मामले में पुलिस को बुलाकर जेल भेजवाने की धमकी देता है। कहा कि जो भी कार्य वर्तमान में गांव में कराए जा रहे हैं उसमें दूसरे गांव के श्रमिकों को लगाया गया है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में रामअवतार खरवार, धनराज खरवार, प्रकाश खरवार, धानमति देवी, सुकवरिया देवी, पूनम देवी, सरस्वती देवी, बेफिया देवी, दिनेश, लीलावती देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें