फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम की सजी झांकी

विज्ञापन
ओबरा रामलीला मैदान में श्याम महोत्सव में भजन में उपस्थित लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय रामलीला मैदान में गुरुवार की देर शाम श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। खाटू श्याम की सजी झांकी का भक्तों ने दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए। वहीं देश के अलग-अलग स्थानों से आए गायक कलाकारों ने रातभर एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति से भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। पंक्तिबद्ध होकर भक्तों ने खाटू श्याम का दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। मुम्बई से आए गायक कलाकार राज पारीक ने सांवरे की महफ़िल को सांवरा सजाता है किस्मत वालों के घर में श्याम आता है सुनाया। इसके पहले फतेहाबाद हरियाणा की भजन गायक मोना मेहता और समस्तीपुर की रेशमी शर्मा ने एक से बढ़कर खाटू श्याम के भजन सुनाकर समा बांधा और माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद से आए सोनभद्र के भजन गायक संजीव शर्मा और रेनुकूट के कुष्ण शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम का संचालन विजय अग्रवाल व राहुल गोयल ने किया। कार्यक्रम में बृजभान अग्रवाल,सुशील गोयल,राजेन्द्र जिंदल,रजनीश अग्रवाल,अंवेश अग्रवाल,पवन जिंदल,सुनील अग्रवाल,रघुनंदन अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, श्री निवास बंसल, राकेश अग्रहरि, नीरज भाटिया, देव प्रकाश मौर्या, राजेन्द्र गर्ग, नवनीत अग्रवाल,कृष्णा बंसल,नवल अग्रवाल,संदीप जिंदल,केशव विक्चल, गणेश अग्रवाल,सुदर्शन मित्तल,मयंक गोयल,विनय गोयल आदि सैकड़ो श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें