सोमवार की रात मशीनें कोल उत्पादन में लगी हुई थीं। बताते हैं कि दक्षिणी साइड में अचानक कोयले की एक परत धसक गई। इससे कोयला ढुलाई के लिए उतरा डंपर उसमें फंस गया। कोयला खनन में लगे शावेल मशीन का एक हिस्सा भी दब गया। बताया गया कि ओबी साइड में कोयला खनन हो रहा था, उसी दौरान यह हादसा हुआ। संयोग ही था कि जिस जगह कोयले की परत ढही, वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। घटना के बाद प्रबंधन में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में हादसे वाली जगह पर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया।
बताते हैं कि दोपहर बाद स्थिति सामान्य कर ली गई। महाप्रबंधक विपिन कुमार ने कहा कि कोई बड़ा मामला नहीं था। कोयले की परत ढहने से थोड़ी दिक्कत आई थी, जिसे दूर कर स्थिति सामान्य कर ली गई।