फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती के विरोध में बंद रखीं दूकानें

Thu, 13 Aug 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की अनियमित कटौती और मानक की अनदेखी करके 500 मीटर दूर तक केबल तार के जरिए दिए गए बिजली कनेक्शन पर गुरुवार को व्यापारियों ने वैनी बाजार में प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध स्वरूप दूकान बंद रखा। व्यापारियों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी  दी।
विज्ञापन

बता दें कि वैनी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों हो रही अनियमित बिजली कटौती से व्यापारी से लेकर आम व्यक्ति तक सभी परेशान हैं। वहीं बाजार में 500 मीटर दूर तक केबल तार से बिजली का कनेक्शन दिया गया है। दूकान के उपर से कटे केबल तार के गुजरने से0 घटना की आशंका बनी रहती है। इतना ही नहीं वैनी से 700 मीटर दूर पवनी गांव में भी केबल के सहारे बिजली का कनेक्शन दिया गया है। व्यापारी सरोज केशरी, राधे जायसवाल और श्याम सुंदर का कहना है कि अनियमित बिजली कटौती की वजह से जहां एक तरफ दूकानदारी प्रभावित हो रही है, वहीं रात की नींद भी हराम हो गई है। प्रदर्शनकारियों में मुन्ना, मनोज, ब्रम्हदेव, कृपा शंकर, अमित, रामअवध, जितेंद्र आदि ने कहा कि अगर शीघ्र बिजली समस्या से निजात नहीं मिली तो आंदोलन किया जाएगा। जेई अरविंद मौर्या का कहना है कि अगर केबल तार 500 से 700 मीटर दूर तक खींचा गया है तो इसकी सूचना मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें