फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनांचल के कांवड़ियों का जत्था देवघर के लिए हुआ रवाना

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज से बाबा धाम देवघर रवाना होता कांवड़ियों का जत्‍था। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज से बुधवार को कांवड़ियों का जत्था भोले बाबा के दर्शन के लिए देवघर के लिए रवाना हुआ। हर हर महादेव का जयघोष लगाकर लोगों ने कांवड़ियों को विदा किया। शाहगंज क्षेत्र के ईनम गांव के मुन्ना पांडेय के नेतृत्व में नाचते गाते कांवड़ियों का पहला जत्था राबर्ट्सगंज से रवाना हुआ। सुबह से शाम तक कई वाहनों से श्रद्धालु रवाना हुए। उन्होंने बताया कि वे सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर देवघर स्थित वैद्यनाथ महादेव मंदिर के लिए रवाना होंगे जहां शिवजीका जलाभिषेक करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना पांडेय, बब्बू चौबे, अमरनाथ, दयाशंकर पांडेय, अवधेश सिंह, छवींद्र, ईश्वर प्रसाद, नारद मुनि, प्रफुल्ल पांडेय, भोले, अवधेश, मुन्ना जायसवाल आदि कांवरिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें