फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंजड़ बस्ती से दो गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2015 11:32 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के कंजड़ बस्ती में रविवार को पुलिस और आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के निर्देश पर जवानों ने फावड़े और सब्बल से धधक रही दर्जन भर भट्टियों को तोड़ शराब बनाने में प्रयुक्त पांच कुंतल लहन को भी नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दो बाइक सीज कर दी। कार्रवाई से अफरातफरी मच गई। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दस लीटर अवैध शराब मिला है।

शाम करीब पांच फोर्स के साथ जिला आबकारी अधिकारी वीके सिंह, क्षेत्राधिकारी सच्चिदांनद की अगुवाई में कोतवाल केडी यादव, महिला थानाध्यक्ष आशाराम गोयल, चौकी प्रभारी संतोष यादव ने कंजड़ बस्ती में छापेमारी शुरू की।

फोर्स देख शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस को चकमा देकर अवैध शराब बनाने वाले भागने लगे। हालांकि पीछा कर जवानों दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 पुलिसकर्मियों ने फावड़े और सब्बल से शराब बनाने के लिए जल रही दर्जन भर भट्टियों को तोड़ दिया। जमीन के अंदर गड्ढे खोद कर शराब बनाने के लिए रखे गए लहन को भी नष्ट किया गया।

सीओ के निर्देश पर जवानों ने बस्ती मेें खड़ी दो बाइक को कोतवाली ले जाकर उन्हें सीज कर दिया। कोतवाल ने बताया कि छापेमारी के दौरान पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के कब्जे से पांच-पांच लीटर शराब मिली है।

 उन्होंने बताया दर्जन भर भट्टियों को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त पांच कुंतल लहन नष्ट किया गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी में आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह, शहर कोतवाली के एसएसआई यूपी यादव, सब इंस्पेक्टर बेचू यादव, राहुल सिंह के अलावा महिला फोर्स भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें