फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 245 फीट तक पहुंचा कनहर बांध का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। बहुउद्देश्यीय कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध में पहली बार बाढ़ के पानी से 245 लेबल तक पहुंच गया है। लेबल 255 पहुंचते ही बांध के मुख्य फाटक से पानी निकलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश की वजह से कनहर एवं पांगन नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। बुधवार को दोपहर तक कनहर बांध पर लगा वाटर गेज 245 फीट का लेवल तक पहुंच गया। दो दिन पूर्व तक यह आंकड़ा 233-34 के बीच था। छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश से जलस्तर में वृद्धि बरकरार रहने की उम्मीद है। डूबने वाले गांव के विस्थापित परिवारों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में बेचैनी बढ़ गई है। कनहर एवं पांगन नदी किनारे से सटे हुए गांव सुंदरी, भीसुर, सुगवामान, कोरची के विस्थापित परिवार को हटा दिया गया है, लेकिन जिसका नाम ही विस्थापन सूची में नहीं है उनके सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। जैसे जैसे जलस्तर बढ़ रहा है, वैसे ही डूब क्षेत्र के विस्थापित और प्रशासनिक अधिकारियों में बेचैनी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें